फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 children run away from Children's home at haridwar

खिड़की तोड़ कर बाल गृह से 15 बच्चे फरार, पुलिस ने 12 पकड़े, तीन लापता 

Thu, 18 Oct 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 18 Oct 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
15  children run away from Children's home at haridwar
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

राजकीय बाल गृह से बुधवार की देर शाम 15 बच्चे खिड़की तोड़ कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने जिला मुख्यालय के पास से ही 12 बच्चों को बरामद कर लिया। जबकि तीन का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार रोशनाबाद स्थित राजकीय बाल गृह में रह रहे 15 बच्चे बुधवार की देर शाम कमरे की पिछली खिड़की के सरिये निकालकर भाग निकले। चौकीदार का ध्यान पड़ा तो उसने इस बारे में राजकीय बालगृह के प्रबंधक विजय दीक्षित को जानकारी दी। प्रबंधक ने सिटी कंट्रोल रूप में बच्चों के फरार होने की सूचना दी। जिस पर सिडकुल पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बच्चों की तलाश के लिए रोशनाबाद और सिडकुल के आसपास बच्चों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि रात करीब साढे़ आठ बजे तक 12 बच्चों को रोशनाबाद और सिडकुल के आसपास घूमते ही पकड़ लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तीन बच्चें नहीं मिल पाए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। रोशनाबद स्थित बाल संरक्षण गृह में कुल 54 बच्चें रह रहे हैं। यहां लावारिस मिलने वाले बच्चों को सुधार के लिए रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed