{"_id":"596654f74f1c1b44118b47a7","slug":"1499878710925-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश, भूस्खलन से चमोली में 25 सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश, भूस्खलन से चमोली में 25 सड़कें बंद
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बारिश और भूस्खलन से चमोली जिले में 25 मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में लगातार दो दिनों से रुक-रुककर भारी बारिश हो रही है, जिससे सड़कों पर जगह-जगह चट्टानी भाग से मलबा और बोल्डर आ रहा है। पोखरी-हापला मोटर मार्ग अंधेरगढ़ी के पास चट्टान टूटने से बंद हो गया है तो वहीं गोपेश्वर-ऊखीमठ, पलेठी-सरतोली, सैकोट-चमोली सहित कई संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं। जिले में जो संपर्क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खुले भी हैं, वे बारिश से खतरनाक बने हैं। गोपेश्वर-घिंघराण-कुजौं-मैकोट सड़क खस्ताहाल में है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि बारिश होने से सड़कों को खोलने का काम बाधित हो रहा है। लोनिवि, पीएमजीएसवाई और एडीबी को शीघ्र सड़कें खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं।