{"_id":"596654f44f1c1b6e348b45e3","slug":"14998787063-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंस-भटियाणा सड़क निर्माण से क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन, खेत हुए बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैंस-भटियाणा सड़क निर्माण से क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन, खेत हुए बर्बाद
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। निर्माणाधीन रैंस-भटियाणा मोटर मार्ग के मलबे से लोदला गांव की पेयजल लाइन का मुख्य स्रोत क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही मलबे से गांव को भी खतरा हो गया है। ग्रामीणों ने शीघ्र मलबे का निस्तारण न होने पर कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
कनिष्ठ प्रमुख गंभीर सिंह नेगी, उप प्रधान वीरेंद्र सिंह, दिनेश जोशी, दलवीर सिंह, भगवती जोशी, कल्याण सिंह गुर्साइं और डीएस कोश्यारी ने कहा कि एक माह से सड़क निर्माण का मलबा लोदला गांव के लिए सप्लाई हो रही पेयजल लाइन के मुख्य स्रोत पर गिर रहा है। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की ओर से मलबे के लिए डंपिंग जोन भी चिह्नित नहीं किया गया है, जबकि इसके लिए विभाग को शासन से बजट मिलता है। मलबे से सोल्टा गांव के खेत भी बर्बाद हो गए हैं। ग्रामीणों ने गांव की ओर वायर क्रेट (तार युक्त दीवार) निर्माण की मांग की। पीएमजीएसवाई के ईई बीएस रावत का कहना है कि मलबा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन बनाए गए हैं। बारिश से मलबा पेयजल योजना तक आ गया होगा। जल्द मलबे का निस्तारण कर पेयजल लाइन सुचारु कर दी जाएगी।