फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   थराली के ऊणी में सिरोहबगड़ जैसे हालात

थराली के ऊणी में सिरोहबगड़ जैसे हालात

Wed, 12 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
थराली के ऊणी में सिरोहबगड़ जैसे हालात

विज्ञापन

थराली। देवाल ब्लाक को तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाले एक मात्र थराली-देवाल मोटर मार्ग ऊणी में तीन दिन बाद खुला। हालांकि विभाग ने यहां सड़क सुचारु रखने के लिए चौबीस घंटे के लिए एक जेसीबी तैनात की है, लेकिन पहाड़ी से लगातार हो रहा भूस्खलन विभाग और राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है।
जुलाई 2016 में चेपड़ों इंटर कालेज से आगे ऊणी पुलिया के पास चट्टान टूटने से 100 मीटर एरिया में सड़क पर भारी मलबा आ गया था। तब यहां यातायात खोलने में तीन दिन लग गए थे। तबसे हर बरसात में ऊणी में भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन से यहां दस जुलाई को मार्ग बंद हो गया जो बुधवार तक करीब चालीस घंटे बाद खोला जा सका। लोगों का कहना है कि देवाल से थराली तक जोड़ने वाली सड़क पर सुनगाड़, सौगांव, वन विभाग की नर्सरी के पास, कोठी और नंदकेशरी में भी भूस्खलन हो रहा है, लेकिन सबसे अधिक समस्या ऊणी में हो रही है। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसके पांडे ने बताया कि मार्ग बंद न रहे इसके लिए ऊणी भूस्खलन क्षेत्र में एक जेसीबी तैनात की गई है।
विज्ञापन


पत्थरों का खनन बनी समस्या
थराली। देवाल मोटर मार्ग पर एशियन डेवलपमेंट बैंक ने एक वर्ष पूर्व सड़क सुधारीकरण के दौरान ऊणी चट्टान पर पत्थरों का खनन किया था। प्रमुख राकेश जोशी ने कहा कि एडीबी को इस बारे में लगातार अवगत कराने के बाद भी पहाड़ी पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हुए। इस कारण अब ऊणी भूस्खलन क्षेत्र यातायात के लिए मुसीबत मन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed