{"_id":"596654ef4f1c1b51088b474c","slug":"149987870110-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से बीना गांव का प्रधान पति लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से बीना गांव का प्रधान पति लापता
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। बीना गांव का प्रधान पति तीन दिन से लापता है। प्रधान पति के परिजनों ने गौचर पुलिस चौकी से शिकायत की और उनकी खोज की मांग की।
रुद्रप्रयाग जिले के बीना गांव निवासी कुंवर लाल (52) दस जुलाई को गौचर के निकट बसंतपुर तोक में किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने आए थे लेकिन तीन दिन बाद भी घर नहीं लौटे। कुंवर लाल बीना ग्राम पंचायत की प्रधान राजी देवी के पति हैं। कुंवर लाल के रिश्तेदार राकेश लाल और अन्य परिजनों ने बताया कि दस जुलाई देर शाम को कुंवर लाल गौचर में ही देखे गए थे और किसी अन्य व्यक्ति से विवाद होने की जानकारी मिली है। कुंवर लाल के परिजनों ने गौचर पुलिस चौकी में शिकायत करते हुए उनकी खोेज की मांग की। पुलिस चौकी प्रभारी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि मामला राजस्व पुलिस क्षेत्र का होने से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। उनकी खोज की जा रही है।