फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर जलसंस्थान कार्यालय पर किया प्रदर्शन

दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर जलसंस्थान कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Wed, 12 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर जलसंस्थान कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर के अपर बाजार, तहसील, सुभाषनगर सहित देवतोली आदि हिस्सों में हो रही दूषित पानी की आपूर्ति से गुस्साए लोगों ने जलसंस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन कर सांकेतिक तालाबंदी की। लोगों ने कहा कि बारिश के कारण दूषित पानी की सप्लाई हो रही है लेकिन विभाग यह समस्या दूर नहीं कर रहा। विभागीय अधिकारियों की ओर से बुधवार शाम तक साफ पानी की आपूर्ति करने का आश्वासन देने पर ही लोग माने।
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नगर के कई हिस्सों में एक माह से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। लगातार शिकायतों के बाद भी जलसंस्थान साफ पानी की आपूर्ति नहीं कर रहा था। इससे नाराज लोग बुधवार सुबह 11 बजे जलसंस्थान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदर्शन कर कार्यालय पर सांकेतिक तालाबंदी की। लोगों ने साफ पानी की आपूर्ति करने की मांग उठाई। जलसंस्थान के सहायक अभियंता विपिन चौहान ने लोगों को बुधवार शाम तक साफ पानी की आपूर्ति करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और ताला खोल दिया। प्रदर्शन करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला, सभासद राजेश जोशी और संपूर्णानंद डिमरी, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, असलम खान, इम्तियाज खान, दिनेश शर्मा और महेंद्र प्रसाद गैरोला आदि शामिल थे।
विज्ञापन


सड़क का मलबा बन रहा परेशानी
कर्णप्रयाग। नगर के लिए निर्माणाधीन चौंडली सड़क का मलबा घटगाड़ गदेरे से बनी पेयजल लाइन के लिए परेशानी बन रहा है। यहां सड़क का मलबा विभाग ने गदेरे में डंप किया है। हालांकि लोनिवि और जलसंस्थान ने समस्या से निजात के लिए गदेरे से जलस्रोत को बदलकर करीब ढाई किमी नई लाइन बिछाई है, लेकिन बरसात आते ही गंदा पानी अब भी नलों में आ रहा है। जलसंस्थान के अधिकारियों का कहना है कि नई लाइन केे स्रोत पर दिक्कत हो गई थी, जिसे ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed