{"_id":"596653004f1c1bab118b4721","slug":"149987820614-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों की तैनाती के लिए करना होगा लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों की तैनाती के लिए करना होगा लंबा इंतजार
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों की तैनाती के लिए स्थानीय निवासियों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। संयुक्त अस्पताल से निश्चेतक व पैथोलॉजिस्ट सहित तीन चिकित्सकों का पिछले माह स्थानांतरण हो गया था। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यहां चिकित्सकों की नियुक्ति में समय लगेगा।
जून माह में संयुक्त चिकित्सालय से फिजिशियन, निश्चेतक, पैथोलॉजिस्ट व महिला चिकित्साधिकारी का स्थानांतरण हुआ था। हालांकि बाद में महिला चिकित्साधिकारी का स्थानांतरण शासन स्तर से रोक दिया गया था। अस्पताल से एक साथ तीन चिकित्सकों के स्थानांतरण पर स्थानीय निवासियों के आक्रोश को देखते हुए स्थानीय विधायक व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने अस्पताल में प्रतिस्थानी चिकित्सकों को भेजे जाने की बात कही थी। तब विभागीय अधिकारियों ने भी 30 जून तक प्रतिस्थानी चिकित्सकों को अस्पताल में तैनात किए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक अस्पताल में किसी भी चिकित्सक ने तैनाती नहीं दी है। स्वास्थ्य निदेशक डा. डीएस रावत ने कहा कि संयुक्त अस्पताल में प्रतिस्थानी चिकित्सकों की तैनाती में समय लगेगा। डा. रावत ने बताया कि संयुक्त अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट तैनात किया जाना विभाग की प्राथमिकता में नहीं है। साथ ही निश्चेतक के लिए पौड़ी से व्यवस्था किए जाने की बात कही गई है।