{"_id":"596652fe4f1c1b6e348b45ac","slug":"149987820520-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यागांव में बार-बार आ रहा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यागांव में बार-बार आ रहा मलबा
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। मूल्यागांव में भारी बारिश से आ रहे लगातार मलबे के कारण ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बार-बार अवरुद्ध हो रहा है। मार्ग से मलबा हटाने के लिए मौके पर पोकलैंड मशीन रखी गई है।
मंगलवार की रात बारिश से मूल्यागांव में भारी मलबा आ गया। इसके चलते बुधवार सुबह 4 बजे बाद यहां यातायात ठप हो गया। सुबह होने पर लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने मलबा हटाने का काम शुरू किया। लगभग 7.00 बजे तक मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया, लेकिन कुछ घंटे बाद फिर मलबा गया, जिसे मशीन से तत्काल हटा दिया गया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि राजमार्ग पर संवेदनशील स्थानों पर मलबा हटाने के लिए मशीन रखी गई हैं। मार्ग खुलने की सूचना मिलते ही मलबा हटाया जा रहा है। ब्यूरो