फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फार्म में बदलाव, पहले प्रशिक्षण बाद में मतदाता बनाने का काम

फार्म में बदलाव, पहले प्रशिक्षण बाद में मतदाता बनाने का काम

Tue, 11 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
फार्म में बदलाव, पहले प्रशिक्षण बाद में मतदाता बनाने का काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता बनाने के फार्म में बदलाव हुआ है। नए फार्मेट में मतदाता को कई घोषणाएं के साथ डाक्यूमेंट जमा करने के साथ बतानी होगी। यदि किसी व्यक्ति को किसी अन्य नाम से बुलाया जाता है उसका भी रिकार्ड भरना होगा। इसके लिए बीएलओ को तहसील में 13 जुलाई को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

निर्वाचन विभाग की ओर से 11 जुलाई से 10 अगस्त तक घर-घर जाकर और बूथों पर शिविर लगाकर नए मतदाता बनाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। कार्यक्रम पहले 11 जुलाई से शुरू होना था, लेकिन फार्म न मिलने पर आवेदन करवाने का काम अटक गया। अब केंद्रीय निर्वाचन की ओर से भेजे गए फार्म देरी से आए, लेकिन इसके फार्मेट में बदलाव होने से कार्य देरी से होगा। नए फार्मेट में दिव्यांगता का कॉलम भी दिया है। इसके अलावा कई घोषणा पत्र भी है, जिन्हें मतदाता सूची में शामिल होने वाला आवेदक स्वयं भरेगा। इसके अलावा उसे अपने अन्य नाम की भी जानकारी देनी होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी पीबी बुधलाकोटी ने बताया कि फार्म भरने के लिए 13 जुलाई को प्रत्येक तहसील पर बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई से बीएलओ घर-घर जाकर आवेदन भरवाएंगे। अभियान के दौरान 22 और 23 जुलाई को तथा 5 एवं 6 अगस्त तक पोलिंग बूथों पर शिविर लगाकर शत-प्रतिशत लोगों को मतदाता बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ऐसे सभी लोगों से इस अभियान के तहत मतदाता बनने का आह्वान किया जो या तो अभी तक मतदाता नहीं बन पाए अथवा अब उनकी उम्र 18 साल की होने पर वे इस पात्रता में आए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed