{"_id":"5965063e4f1c1b305e8b4671","slug":"14997930192-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के ईओ ने डीएम का आदेश मानने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के ईओ ने डीएम का आदेश मानने से किया इंकार
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने डीएम का आदेश मानने से इंकार कर दिया। डीएम के लिखित आदेश के बावजूद भी अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों का जून माह का वेतन आहरित नहीं किया है। इससे आक्रोशित पालिका कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है, वहीं डीएम का कहना है कि कर्मचारियों का वेतन निकाल दिया जाएगा।
जून माह का तीन दिन का वेतन काटे जाने से नाराज पालिका के अधिशासी अधिकारी पीके बंसल ने पालिका कर्मियों के जून माह का वेतन हस्ताक्षरित नहीं किया है। वेतन हस्ताक्षरित किए जाने के लिए पालिका कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी व पालिका अध्यक्ष के पास कई बार गुहार भी लगाई, लेकिन ईओ नहीं माने। निकाय कर्मचारी महासंघ की ओर से इस संबंध में डीएम से शिकायत की गई। इस पर 10 जुलाई को डीएम ने अधिशासी अधिकारी को पालिका कर्मचारियों का वेतन हस्ताक्षरित किए जाने का लिखित आदेश दिया, लेकिन अधिशासी अधिकारी पीके बंसल ने इसे मानने से साफ मना कर दिया। इस पर पालिका कर्मचारियों ने मंगलवार से कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया। वहीं डीएम कार्यालय से मंगलवार को एक बार फिर अधिशासी अधिकारी पीके बंसल को कर्मचारियों का वेतन आहरित किए जाने के लिए लिखित आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
डीएम से अवकाश स्वीकृति के बावजूद भी मेरा जून माह में तीन दिन का वेतन काटा गया है। जब तक मेरा पूरे जून माह का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा, मैं कर्मचारियों का वेतन हस्ताक्षरित नहीं करूंगा।
विज्ञापन
-पीके बंसल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका श्रीनगर।
आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों का वेतन निकाल दिया जाएगा।
-सुशील कुमार, डीएम पौड़ी।
ईओ का वेतन काटे जाने संबंधी प्रकरण को निदेशालय भेजा गया है। निदेशालय से इस संबंध में जो भी निर्णय होगा, उसका पालन किया जाएगा। बिना बताए कार्यालय से अनुपस्थित रहने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-विपिन मैठानी, पालिका अध्यक्ष।