{"_id":"5965063a4f1c1b4f768b4651","slug":"14997930164-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि का शैक्षणिक सत्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि का शैक्षणिक सत्र शुरू
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में मंगलवार से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई नियत की गई है। विवि प्रशासन का कहना है कि 17 जुलाई के बाद काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
गढ़वाल विवि का शिक्षा सत्र 2017-18 विधिवत शुरू हो गया है। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. जेपी पचौरी ने कहा कि नए शिक्षा सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए कमेटियां गठित कर दी गई हैं। 18 या 19 जुलाई के बाद मेरिट के आधार पर काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कक्षाओं में पठन-पाठन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शिक्षण सत्र शुरू होने से बिड़ला परिसर में छात्रों की चहल-पहल शुरू हो गई है। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र लेने आए रजनीश, मयंक, रुद्रांश, प्रिंसी, अंशुमन व अक्षांश भट्ट ने कहा कि विवि में प्रवेश को लेकर वे उत्साहित हैं। गढ़वाल विवि के प्रतिकुलपति प्रो. डीएस नेगी, डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी, मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान ने विवि में प्रवेश लेने वाले नए छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।