फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदरीनाथ में कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

बदरीनाथ में कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 11 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ में कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
बदरीनाथ/केदारनाथ। अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले को देखते हुए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। बदरीनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को बदरीनाथ में बारिश के बीच पुलिस ने थाना परिसर से बदरीनाथ मंदिर तक फ्लैग मार्च किया। बदरीनाथ पहुंचने वाले प्रत्येक वाहन की देवदर्शनी में ही गहन चेकिंग की जा रही है। बदरीनाथ के थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि बदरीनाथ की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है। धाम में शांति व्यवस्था पर पूरी नजर रखी जा रही है।

उधर, केदारनाथ धाम की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि केदारनाथ में मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से एके-47 के साथ क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) के साथ ही 60 से अधिक सुरक्षा जवान तैनात हैं। पड़ावों सहित गौरीकुंड और सोनप्रयाग सहित जिला मुख्यालय में सुरक्षा को लेकर पुलिस को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। यात्रा मार्गों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed