{"_id":"596504504f1c1b66108b4606","slug":"149979252518-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लामबगड़ में ढाई घंटे तक अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लामबगड़ में ढाई घंटे तक अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। भारी बारिश से मंगलवार को लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे करीब ढाई घंटे अवरुद्ध रहा। लामबगड़ में हाईवे के बार-बार बाधित होने से बदरीनाथ पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे बंद होने के डर से तीर्थयात्री भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर उसी दिन रात्रि प्रवास के लिए यात्रा के निचले पड़ावों को लौट रहे हैं, जिससे दोपहर बाद धाम में सन्नाटा पसर रहा है।
मंगलवार को सांय साढ़े तीन बजे बारिश के दौरान लामबगड़ नाले में हाईवे अवरुद्ध हो गया। यहां नाले का जलस्तर बढने से हाईवे का निचले हिस्से में बोल्डर आ गए। मौके पर पहुंची बीआरओ की मशीनों और मजदूरों ने बोल्डर और मलबे का निस्तारण कर शाम छह बजे हाईवे को सुचारु किया। बीआरओ के कमांडर कर्नल एसएस मक्कर का कहना है कि लामबगड़ में हाईवे को सुचारु रखना चुनौतीपूर्ण है। यहां थोड़ी सी बारिश में भी चट्टानी भाग से मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ रहे हैं। हाईवे को सुचारु रखने की पूरी कोशिश की जा रही है।
वहीं, मंगलवार को सुबह नौ बजे बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे गुजरात की कमला बेन और मयंक पटेल का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे के अवरुद्ध होने की डर से बदरीनाथ के दर्शन कर रात्रि विश्राम के लिए जोशीमठ लौट आए।