{"_id":"5946a6b04f1c1b3c4f8b472e","slug":"149780244720-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ग्राम पंचायत बूंगा में सुनी जन समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ग्राम पंचायत बूंगा में सुनी जन समस्याएं
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों की समस्याएं हल करने के निर्देश
आदिबदरी (ब्यूरो)। रविवार को डीएम चमोली आशीष जोशी ने आदिबदरी तहसील के ग्राम पंचायत बूंगा में बूंगा, कांसुवा और कंड गांवों के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान बूंगा के ग्रामीणों ने जल निगम की ओर से निर्मित बारह गांव पेयजल योजना से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति करने, ऊर्जा निगम द्वारा टैंडर होने के बाद भी जानलेवा बनी झूलती विद्युत लाइनों का रख रखाव नहीं किए जाने की शिकायत की। डीएम आशीष कुुमार जोशी ने बताया कि 23 जून को बूंगा गांव में कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य व विकास विभागों के शिविर लगाकर ग्रामीणों को केेंद्र और राज्य सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियों से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी गैरसैंण कैलाश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य खेत कर्ण सिंह, कांसुवा के लक्ष्मण सिंह, प्रधान बूंगा बलवंत सिंह नेगी आदि मौजूद थे।