फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क बनी जानलेवा, सड़क के बीचों-बीच पड़े गड्डे दुर्घटनाओं को दे रहे न्यौता

पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क बनी जानलेवा, सड़क के बीचों-बीच पड़े गड्डे दुर्घटनाओं को दे रहे न्यौता

Sun, 18 Jun 2017 09:43 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क बनी जानलेवा, सड़क के बीचों-बीच पड़े गड्डे दुर्घटनाओं को दे रहे न्यौता
सड़क नहीं सुधरी तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण
विज्ञापन

पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क बनी जानलेवा
गड्ढे दे रहे दुर्घटनाओं को न्यौता
पोखरी (ब्यूरो)। पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग खस्ता हाल में है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिला प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद सड़क की दशा नहीं सुधारी जा रही है। नालियां न होने की वजह से बरसात का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे सड़क के बीचों-बीच गड्ढे पड़े हैं।

ग्राम पंचायत खाल, सेमी, ग्वाड़, बिनगड़ और उडामांडा के समीप सड़क ज्यादा खतरनाक बनी हुई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभा खाली, सेमी के प्रधान प्रेमबल्लभ सेमवाल, प्रधान खाल बलवीर लाल और बसुदेव गुसांई का कहना है कि वर्ष 2013 में वर्ल्ड बैंक की ओर से पोखरी से कर्णप्रयाग (27 किमी.) डामर बिछाया गया था, लेकिन घटिया निर्माण सामग्री के कारण कुछ ही समय बाद डामर उखड़ने लगा। मौजूदा समय पर सड़क छोटे वाहनों के चलने लायक भी नहीं रह गई है। जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि सड़क की हालत नहीं सुधारी गई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed