फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब, शिकायतें सुनने फरियादियों के पास जाएंगे अधिकारी

अब, शिकायतें सुनने फरियादियों के पास जाएंगे अधिकारी

Tue, 13 Jun 2017 09:59 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
अब, शिकायतें सुनने फरियादियों के पास जाएंगे अधिकारी
रुद्रप्रयाग। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने और निस्तारण के लिए अब तहसील दिवस न्याय व ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए गए जाएंगे। इस प्रक्रिया के तहत 17 जून को बच्छणस्यूं पट्टी के ग्राम पंचायत टैठी के इंटर कालेज परिसर में तहसील दिवस आयोजित किया जाएगा, जिसमें डीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

दूरस्थ मीलों सफर कर तहसील मुख्यालय पहुंचने पर भी तहसील दिवस में रखी समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से तहसील दिवस महज खानापूर्ति साबित होते जा रहे हैं। आमजन की समस्याओं के प्रति अधिकारियों का गैर जिम्मेदार रवैया के चलते शिकायतें नामात्र दर्ज हो रही थी। इसे देखते हुए शासन, प्रशासन ने तहसील दिवस को तहसील मुख्यालय के सभागार में आयोजित करने के बजाय अब न्याय व ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं प्रशासन व विभाग को बता सकें। इन बैठकों में प्रशासन सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि तहसील दिवस के प्रति जनता के विश्वास और विभागों को अपनी जिम्मेदारी के एहसास कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की जा रही है। अब, मौके पर शिकायतें दर्ज करने के साथ ही एक तय तिथि में उनका निस्तारण किया जाएगा। जो विभाग या अधिकारी लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इधर, अगस्त्यमुनि के ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण ने बताया कि 17 जून को जीआईसी टैठी के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed