{"_id":"59382eaa4f1c1bed2c8b458e","slug":"149685420317-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तल्ला बदलपुर के रणाकोट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तल्ला बदलपुर के रणाकोट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणाकोट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
अमर उजाला ब्यूरो
लैंसडौन। जयहरीखाल प्रखंड की पट्टी तल्ला बदलपुर के रणाकोट गांव में आयोजित तीन दिवसीय गांव चलो कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। प्रवासी बंधुओं ने परिवार समेत गांव पहुंचकर जहां देव पूजन किया, वहीं गांव में बिताए पुराने दिनों की याद ताजा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक महिपाल सिंह चौहान ने कहा कि देश के कोने-कोने में रह रहे लोगों ने गांव की माटी की महक महसूस की और हर साल ग्राम महोत्सव का आयोजन कर गांव की सुध लेने का संकल्प लिया।
रणाकोट गांव में तीन दिन तक ग्राम उत्सव का माहौल रहा। हर दिन देर रात तक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। देव पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम में नाटक, गढ़वाली लोकगीत और लोकनृत्य के माध्यम से गांव की सांस्कृतिक विरासत एक बार फिर से जीवंत हो उठी। तीन दिन तक चले कार्यक्रमों में धार्मिक अनुष्ठान कर अपने देवता ढौटियाल का स्मरण किया गया।
-फोटो