फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रवेश परीक्षा से मिलेगा सरकारी स्कूल में दाखिला

प्रवेश परीक्षा से मिलेगा सरकारी स्कूल में दाखिला

Tue, 30 Apr 2019 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा से मिलेगा सरकारी स्कूल में दाखिला
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश के मॉडल आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को एंट्रेंस टेस्ट (प्रवेश परीक्षा) के माध्यम से प्रवेश मिलेगा। सरकार पौड़ी के जयहरीखाल में अगले सत्र से इस विद्यालय का संचालन शुरू करेगी। उससे पहले विद्यालय भवन समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मंगलवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में विद्यालय को लेकर अन्य निर्णय लिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुछ समय पहले जयहरीखाल में मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने की घोषणा की थी। अब शिक्षा विभाग ने सीएम की घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। शुरुआत में इसी शैक्षिक सत्र से विद्यालय का संचालन शुरू करने की योजना थी। लेकिन बाद में पहले भवन समेत अन्य सुविधाओं और संसाधनों को विकसित करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में अगले वर्ष से विद्यालय का संचालन होने की संभावना है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार विद्यालय में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालयों से ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। पूरी तरह निशुल्क आवासीय विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में सीमित सीटें होंगी, जिसमें प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
निजी स्कूल जैसा बनाएंगे
शिक्षा विभाग की योजना इसे निजी स्कूल के जैसा बनाने की है। जहां सभी सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा भी मिले। इसके लिए विभाग दून के किसी प्रतिष्ठित निजी स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य को ही विद्यालय में प्रधानाचार्य के रूप में तैनाती देगा।

----
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक आयोजित होनी है। इसमें विद्यालय में दी जाने वाली सुविधाओं और संसाधनों के विकास को लेकर चर्चा होनी है। यह मॉडल स्कूल राज्य के निजी स्कूलों को टक्कर देगा।
-डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव, शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed