फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लैंसडोन चौक पर भी सजा संडे मार्केट

लैंसडोन चौक पर भी सजा संडे मार्केट

Mon, 29 Apr 2019 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
लैंसडोन चौक पर भी सजा संडे मार्केट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

संडे मार्केट झंडा बाजार के साथ ही लैंसडोन चौक पर भी सजने लगा है। नगर निगम के अधिकारियों की सुस्ती का फायदा उठाकर दुकानदार यहां दुकानें लगा रहे हैं। जबकि, पिछले सप्ताह ही नगर निगम प्रशासन ने संडे मार्केट को झंडा बाजार शिफ्ट किया था।
आठ महीने बाद बीती 21 अप्रैल को नगर निगम प्रशासन ने संडे बाजार को झंडा बाजार में दरबार साहिब की जमीन पर शिफ्ट किया था। मेयर सुनील उनियाल गामा ने खुद पहुंचकर संडे बाजार का निरीक्षण किया था। उसी समय उन्होंने रविवार वीकली बाजार कल्याण समिति के दुकानदारों को सख्त लहजे में दोबारा परेड ग्राउंड, लैंसडोन चौक पर फड़ और ठेले नहीं लगाने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद रविवार को झंडा बाजार के साथ ही संडे मार्केट में भी दुकानें लगाई गईं। इसे निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की सुस्ती ही कहेंगे कि किसी ने भी पहुंचकर निरीक्षण करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

--
ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो वाकई में चिंताजनक है। अगली बार लैंसडोन चौक के आसपास संडे मार्केट लगता है, तो जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों को सस्पेंड किया जाएगा। - सुनील उनियाल गामा, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed