फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मातावाला बाग में ओवरहेड टैंक का वाल्व फटा

मातावाला बाग में ओवरहेड टैंक का वाल्व फटा

Mon, 25 Mar 2019 01:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
मातावाला बाग में ओवरहेड टैंक का वाल्व फटा
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन


मातावाला बाग में बने ओवरहेड टैंक का वॉल्व फटने से रविवार को कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत रही। लोगों ने बाजार से पानी खरीद कर जरूरी काम निपटाए। उधर, वाल्व देर शाम तक ठीक न होने से लाखों लीटर पानी सड़क पर बहता रहा।

मातावाला बाग में रविवार को ओवरहेड टैंक का वॉल्व फटने से लक्ष्मण चौक, सरस्वती सोनी मार्ग, एमडीडीए कॉलोनी, कांवली रोड समेत कई क्षेत्रों में दिनभर पानी की किल्लत रही। आरोप लगाया है कि जलसंस्थान से पानी के टैंकरों से सप्लाई की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते निजी खर्च पर पानी खरीदना पड़ा। क्षेत्रवासी सतीश, रिंकू, राहुल, सोनू गुप्ता, आशीष चौहान और अंकित ने बताया कि वाल्व के फटने से दिनभर पानी सड़क पर बहता रहा, लेकिन अधिकारियों ने कोई समाधान नहीं किया। इससे महिलाओं और बच्चों को दूर दराज से पानी ढोना पड़ा। वहीं अधिकतर लोगों ने बाजार से पानी खरीदना पड़ा।
विज्ञापन


मातावाला बाग में बने ओवरहेड टैंक का वॉल्व फटने से रविवार को कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई थी। सूचना मिलने पर कुछ क्षेत्रों में पानी के टैंकर भेजे गए थे। सोमवार तक वाल्व को ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनीष सेमवाल, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed