{"_id":"5c7d8893bdec22143149582c","slug":"141551730835-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीसीएल खरीदेगा 5179.19 करोड़ रुपये की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीसीएल खरीदेगा 5179.19 करोड़ रुपये की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
यूपीसीएल वित्तीय वर्ष 2019-20 में 5179.19 करोड़ रुपये की बिजली खरीदेगा। यूपीसीएल के प्रस्तावों पर राज्य विद्युत नियामक आयोग ने अपनी मुहर लगा दी है।
बता दें, यूपीसीएल ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए राज्य विद्युत नियामक आयोग से बिजली खरीद मद में 5380.20 करोड़ रुपये की मंाग की थी। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने तमाम पहलुओं पर विचार विमर्श करने के बाद 5176.19 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके साथ ही नियामक आयोग ने 269.49 करोड़ के सापेक्ष 226.72 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके अलावा राज्य विद्युत नियामक आयोग ने पीजीसीआईएल के लिए 559.21 करोड़ की तुलना में 509.73 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। गौरतलब है कि बीते एक दशक के बीच राज्य में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। यूपीसीएल के आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2017-18 में राज्य में बिजली की मांग 13455 लाख यूनिट थी। वहीं राज्य में कुल बिजली उत्पादन 6318.33 लाख यूनिट रहा। ऐसे में बाकी बिजली एनर्जी एक्सचेंज समेत कई निजी बिजली कंपनियों से खरीदनी पड़ी।