{"_id":"5c48d037bdec2273684215b1","slug":"141548275767-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत रोडवेजकर्मियों का अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत रोडवेजकर्मियों का अनशन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त रोडवेजकर्मियों का अनशन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मचारी कल्याण समिति पेंशन की धनराशि साढ़े सात हजार करने व डीए बढ़ाने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से धरना स्थल पर अनशन शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
समिति के अध्यक्ष सुरेश डंगवाल ने बताया कि केंद्रीय समिति के आह्वान पर तीन दिवसीय अनशन किया जा रहा है। इसमें जिले के पेंशनधारक हिस्सा लेंगे। बताया कि समिति पेंशन बढ़ोतरी के साथ ही पेंशनर्स को चिकित्सकीय सुविधा देने, जिन पेंशन धारकों की पेंशन कटौती नहीं हुई उन्हें पांच हजार रुपये की धनराशि देने आदि की मांग कर रही है। इस दौरान उन्होंने धरना-प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की बात कही। इस मौके पर मोहन सिंह नेगी, रामप्रकाश शर्मा, निरंजन पाल, हरपाल सिंह, नरेश गुप्ता आदि अनशन पर बैठे।