फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डीएम ने 40 शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए

डीएम ने 40 शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए

Tue, 04 Dec 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने 40 शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन

हज हाउस में हुए तहसील दिवस में फरियादियों ने 40 शिकायतें दर्ज कराई, इनमें से डीएम ने मौके पर ही अधिकांश शिकायतों का संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में सभासदों ने बिजली, पानी और सड़क आदि की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। डीएम ने अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण कर रिपोर्ट देने को कहा।
जिला प्रसाशन की ओर से कलियर स्थित हज हाउस में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में जिलाधिकारी दीपक रावत और सीडीओ विनीत तोमर सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी पहुंचे। तहसील दिवस में कुल 40 शिकायतें आई। सबसे अधिक शिकायत पिरान कलियर नगर पंचायत से थी। कलियर के नवनियुक्त सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में बिजली के पोल, जल संस्थान की पाइप लाइन, पेंशन, सरकारी स्कूलों की चाहरदीवारी कराने सहित कई शिकायतें दर्ज कराई। इसके अलावा रुड़की तहसील के अलग-अलग गांव से जमीन की पैमाइश, रास्तों पर अवैध कब्जे हटाने, सड़क, पेयजल जल व्यवस्था, बिजली की समस्या, नालियों की निकासी, कब्रिस्तान की चाहरदीवारी सहित अन्य 40 शिकायतें दर्ज हुई। इस दौरान माजरी निवासी आनंद कुमार ने गांव के एक व्यक्ति पर नाले को छापकर उसपर मकान बनाने का आरोप लगाया। कलियर निवासी प्रवीण कुमार ने कुछ लोगों पर घर से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी बंद करने की शिकायत की। बेलडा के ग्राम प्रधान सचिन कुमार ने हल्का लेखपाल पर जाति, आय व मूल निवास प्रमाण पत्रों को बिना जांच किए निरस्त करने का आरोप लगाया। किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश चौहान ने किसानों के गन्ना भुगतान करने की मांग की। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष अन्य शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए और उनकी रिपोर्ट देने को कहा। इस मौके पर एएसडीएम रविंद्र बिष्ट, डीपीआरओ रमेश चंद त्रिपाठी, बीडीओ मनविंदर कौर, सीओ चंदन सिंह बिष्ट, एडीओ पंचायत रेणु सैनी, मुख्य शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सैनी, तहसीदार मनजीत सिंह गिल, विद्युत विभाग के एसडीओ गौतम कुमार, जेई रामकुमार, ईओ शाहिद अली, जेई जलसंस्थान जुनैद गौड, हिमांशु त्यागी आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लक्सर तहसील दिवस: 31 में 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
तहसील मुख्यालय पर आयोजित तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान एसडीएम ने फरियादियों की 31 शिकायतों में से 10 का मौके पर ही निस्तारण करवा दिया। जबकि शेष शिकायतें संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपकर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर आयोजित तहसील दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे रुहालकी के एडवोकेट हरपाल सिंह ने सोलानी नदी पर पुल, गांव के पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराए जाने की मांग की। झीवरहेड़ी के विनय सैनी ने गांव के अतिक्रमण को हटाने की मांग की। केहड़ा के राजेश व मुटकाबाद के ऋषिपाल ने गांव में भूमि पैमाइश किए जाने की मांग की। हबीबपुर के साधु राम ने शिकायत की है कि उसने गांव के एक व्यक्ति से कुछ जमीन खरीदी थी, लेकिन वह उसका कब्जा नहीं दे रहा है। प्रहलादपुर की प्रकाश वती ने स्वतंत्रता सेनानी का प्रमाण पत्र दिए जाने की मांग की। गंगदासपुर के मांगेराम ने गांव का बंद पड़ा रास्ता खुलवाने की मांग की। इसके अलावा सिकंदरपुर के ओम बीर ने भूमिहीन लोगों को पट्टे दिए जाने की मांग की। इस मौके पर एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार गोपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात, गन्ना विकास निरीक्षक, प्रदीप कुमार, खाद्य पूर्ति अधिकारी मदन सिंह रावत, शीशपाल, नरेश, चंद्रभान सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed