{"_id":"5c059412bdec2241c802eca8","slug":"141543869458-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा नीति में परिवर्तन, फीस बढ़ोतरी के खिलाफ होगी एनएसयूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा नीति में परिवर्तन, फीस बढ़ोतरी के खिलाफ होगी एनएसयूआई
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शिक्षा नीति में परिवर्तन, फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एनएसयूआई आंदोलन का बिगुल फूंकेगी। यह बात सोमवार को ‘बेहतर भारत संवाद’ कार्यक्रम में पहुंचीं एनएसयूआई की राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता ने कही। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
नगर निगम के हाल में सोमवार को एनएसयूआई की ओर से ‘बेहतर भारत संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद में संगठन की राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता ने कहा कि आज देश में एनएसयूआई से चार करोड़ युवा जुड़े हैं। यही युवा कांग्रेस की ताकत हैं। इस युवा शक्ति को पार्टी नजरअंदाज नहीं कर सकती है। युवा बेहतर भारत चाहते हैं। जबकि केंद्र सरकार केवल भगवा एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने शिक्षा नीति में आवश्यक परिवर्तन न करने, फ ीस वृद्धि व यूजीसी की वार्षिक ग्रांट में पचास फीसद की कटौती करने जैसे मुद्दे युवाओं के समक्ष रखे। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई केंद्र की इन नीतियों के खिलाफ आंदोलन करेगी। इससे पूर्व एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, महासचिव डिंपल शैली और जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके अलावा एनएसयूआई की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। संवाद में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, आयुष गुप्ता, संग्राम सिंह पुंडीर, ओम प्रकाश सती, श्याम सिंह चौहान, राज्य प्रभारी निखिल कांबले, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विकास नेगी, पूर्व उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, विजय बिष्ट, उर्वशी चौहान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-----------------
एनएसयूआई को और मजबूत करने की दरकार
‘बेहतर भारत संवाद’ कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि एनएसयूआई को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भी कॉलेज कांग्रेस कार्यकाल में खोले गए, आज उनमें विरोधी दलों का कब्जा है। जो इस बात का प्रमाण है कि अभी कहीं न कहीं एनएसयूआई कमजोर है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई केवल कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव लड़ने और नारेबाजी तक सीमित न रहे। वह देश की राजनीति में भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग करे। उन्होंने कहा कि ‘बेहतर भारत संवाद’ के जरिए एनएसयूआई की भूमिका पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर सामने आएगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से देश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से न केवल जोड़ा जा रहा है, बल्कि उनके सुझावों को 2019 के लोकसभा चुनावों के एजेंडे में भी शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
--------
2019 के चुनाव में युवा देंगे भाजपा को जवाब
‘बेहतर भारत संवाद’ में पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देशभर के युवाओं को इस बात का आभास है कि केंद्र सरकार ने नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगा है। यही युवा 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र को जवाब देंगे। उन्होंने एनएसयूआई को कांग्रेस की शक्ति करार दिया। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस की नीतियों को उत्तराखंड के साथ ही देश के सभी युवाओं तक पहुंचाने का काम कर रही है। प्रदेश के लगभग सभी महाविद्यालयों एवं विवि छात्रसंघ चुनावों में एनएसयूआई ने दमदार प्रदर्शन किया है। कई कॉलेज में एनएसयूआई का पैनल भी जीतकर आया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि ‘बेहतर भारत संवाद’ से युवाओं को जोड़ने के बाद जो संदेश आएगा, वह संदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा।