{"_id":"5bc79ec2bdec22697d28a574","slug":"141539808962-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में फुटबॉल खिलाड़ी बनने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में फुटबॉल खिलाड़ी बनने का मौका
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में फुटबॉल खिलाड़ी बनने का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सेना में फुटबॉल खिलाड़ी बनने का मौका है। ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी बंगलूरू ने इसकी सूचना जारी की है। इसके तहत 26 से 29 नवंबर के बीच भर्ती का ट्रायल किया जाएगा।
सेना में आठ से 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों की भर्ती बतौर फुटबॉल खिलाड़ी होगी। इसके लिए आवेदक का जन्म 30 नवंबर 2004 से 30 नवंबर 2010 के बीच होना चाहिए। अंग्रेजी और हिंदी विषय के साथ संबंधित कक्षा में पास होना चाहिए। आठ साल के आयु वर्ग में 127 सेमी ऊंचाई और 25 किलो वजन होना चाहिए। नौ वर्ष की श्रेणी में 130 सेमी ऊंचाई, 28 किलो वजन, दस वर्ष में 135 सेमी ऊंचाई व 31 किलो वजन, 11 वर्ष में 140 सेमी ऊंचाई और 34 किलो वजन, 12 वर्ष में 146 सेमी ऊंचाई व 37 किलो वजन, 13 वर्ष में 151 सेमी ऊंचाई व 40 किलो वजन और 14 वर्ष की श्रेणी में 156 सेमी ऊंचाई व 43 किलो वजन होना चाहिए। जिन बच्चों का चयन होगा उन्हें सेना की ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी की ओर से आवासीय सुविधा, कक्षा आठ से दसवीं तक की किताबें, यूनिफॉर्म, स्पोर्ट्स अथॉरिटी के कोच से प्रशिक्षण, साल में एक बार स्पोर्ट्स किट, इंश्योरेंस कवर मुफ्त दिया जाएगा। रैली में शामिल होने के लिए 26 नवंबर को सुबह आठ बजे ओसी बीएससी, एएससी टीआरजी सेंटर (साउथ), बंगलूरू पर पहुंचना होगा।
ये प्रमाणपत्र लेकर जाएं
जन्म प्रमाणपत्र, अंकतालिका, टीसी, मूल निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (अगर हो), पर्सनल किट, जिला या अन्य स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने का प्रमाणपत्र और छह पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।