{"_id":"5b7dc41342c79246695cd160","slug":"141534968851-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 को निकलेगी भव्य शिव बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 को निकलेगी भव्य शिव बारात
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 को निकलेगी भव्य शिव बारात
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। टपकेश्वर सेवादल की ओर से 24 अगस्त को निकाली जाने वाली शिव बारात झांकी में इस बार मंदिर के पांच स्वरूप शहर का भ्रमण करेंगे। शोभायात्रा में पर द्रोण गुफा और राम मंदिर की झांकी मुख्य आकर्षण होगी। घोड़े, ऊंटों पर सवार शिव भक्तों के दल और शहनाई वादकों की अगुवाई में शोभायात्रा की शोभा बनेंगे। इन दिनों शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर है। ।
श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को हर वर्ष टपकेश्वर महादेव मंदिर के चारों स्वरूप की शहर में झांकी निकाली जाती हैं। इस बार श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल की ओर से 24 अगस्त को भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इस वर्ष मंदिर के पांच स्वरूप शहर में भ्रमण करेंगे। इसकी विशेष तैयारियां की गई है। इसमें द्रोण गुफा और अयोध्या के राम मंदिर की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा कई शहरों से पहुंचने वाली झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसमें 21 घोड़े, पांच ऊंट भी शामिल होंगे। दिल्ली, आगरा, लुधियाना, सहारनपुर के प्रसिद्ध बैंड भी शामिल रहेंगे।
शोभायात्रा की तैयारियों की जानकारी देते हुए बुधवार को महंत कृष्ण गिरि ने बताया कि 24 अगस्त को सुबह दस बजे शिवाजी धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा शाम को टपकेश्वर मंदिर पहुंचक र संपन्न होगी। जहां देवेश्वर स्वरूप का रुद्राक्षमय श्रृंगार होगा। सेवादल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने बताया कि झांकियों से शहरवासियों को बेटी बचाओ व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाएं नारंगी रंग की साड़ी पहनेंगी, जबकि पुरुष केसरिया रंग की शर्ट और हल्के सफेद रंग की पैंट में रहेंगे। यात्रा के दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ी और सफाई के लिए 20 कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
यहां से निकलेगी बारात
शिव बारात की झांकी शिवाजी धर्मशाला से सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, रामलीला बाजार, पीपल मंडी, धामावाला बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदाल पुल, कैंट बोर्ड कार्यालय, डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी।
एक सितंबर को यात्रा समापन समारोह
एक सितंबर को शोभायात्रा समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महंत माया गिरि महाराज द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। इसके बाद शाम को भजन संध्या और भव्य आरती होगी।