{"_id":"5b68b4884f1c1b05468b6537","slug":"141533588616-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से प्रदेश भर में बाधित रहेगी रोडवेज सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से प्रदेश भर में बाधित रहेगी रोडवेज सेवा
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज प्रदेश भर में बाधित रहेगी रोडवेज सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नौ सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंगलवार से शुरू हो रहे कार्य बहिष्कार के चलते प्रदेश में रोडवेज सेवा बाधित रहेगी। जिसके चलते बसों के लिए मारामारी रहने की आशंका है। साथ ही रोडवेज कार्यशाला और कार्यालयों का कामकाज भी असर पड़ सकता है।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से पूरे प्रदेश में 4200 कर्मचारी जुड़े हुए हैं। ऐसे में कार्य बहिष्कार का व्यापक असर बसों के संचालन के साथ ही कार्यशाला और कार्यालयों पर भी पड़ेगा। सोमवार को यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों को अवकाश पर जाने की सूचना दे दी। इससे रोडवेज को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिषद के प्रदेश महामंत्री रामचंद्र रतूड़ी के मुताबिक मार्च 2017 से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। केवल वार्ता के लिए बुलाया जा रहा है।