फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 दिन से डाकघरों में कामकाज ठप

15 दिन से डाकघरों में कामकाज ठप

Sun, 22 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
15 दिन से डाकघरों में कामकाज ठप
15 दिन से डाकघरों में कामकाज ठप
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। डाकघरों में करीब 15 दिनों से कामकाज लगभग ठप है। सात जुलाई को सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद से कामकाज की यही स्थिति है। हालांकि डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुछ जगहों पर दिक्कतें हैं लेकिन काम चल रहा है। जल्द ही सभी समस्याएं दूर की जाएंगी।

डाकघर की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सात जुलाई से सॉफ्टवेयर अपडेट किया गया था। तब बताया गया था कि दो दिन तक सेवाएं प्रभावित रहेंगे लेकिन अब 15 दिन बीतने के बाद भी डाकघरों की सेवाएं प्रभावित हैं। लोग मनी ऑर्डर के लिए जाते हैं तो वहां पता चलता है कि सिस्टम काम नहीं कर रहा है। कई अन्य सेवाएं नहीं चल रही हैं। न केवल शहर के मुख्य डाकघर बल्कि आसपास के क्षेत्रों के डाकघरों की सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। मुख्य डाकघर के मुख्य पोस्ट मास्टर जेपी सेमवाल का कहना है कि सॉफ्टवेयर अपडेट हुआ है। कुछ सेवाओं में परेशानी आ रही है। आला अधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला है। जल्द ही सेवाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed