{"_id":"5b5399b54f1c1b6f668b4cbe","slug":"141532205493-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश का अलर्ट
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश का अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजधानी दून समेत प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में आज बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने शासन को सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है। विभाग ने चारधाम यात्रा समेत अन्य यात्रा मार्गों पर भी अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है।
प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में रविवार को बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। रविवार को लगभग पूरे प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने विशेष एडवाइजरी भी जारी की है। मौसम केंद्र प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। गढ़वाल क्षेत्र में विशेष तौर पर बारिश हो सकती है।
उन्होंने बताया कि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश से ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में एडवाइजरी जारी कर सरकार को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है ताकि बारिश से होने वाले नुकसान को कम से कम किया जा सके। उन्होंने चारधाम, कैलास मानसरोवर यात्रियों को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।