फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब नहीं रहेगी एनसीईआरटी किताबों की कमी

अब नहीं रहेगी एनसीईआरटी किताबों की कमी

Sat, 07 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
अब नहीं रहेगी एनसीईआरटी किताबों की कमी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रदेश में एनसीईआरटी किताबों की अब कमी नहीं रहेगी। एनसीईआरटी ने अपने सभी वेंडर्स को उत्तराखंड में मांग के अनुरूप पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कोई भी वेंडर अब प्रदेश में किताबें उपलब्ध करा सकता है।
एनसीईआरटी किताबों की कमी दूर करने के लिए पिछले माह हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के वेंडर्स से किताबें लेने पर सहमति बनी थी। राज्य सरकार उत्तर प्रदेश के वेंडर्स से बातचीत कर किताबों की उपलब्धता के लिए प्रयास करती, उससे पहले ही एनसीईआरटी ने सरकार की मुश्किल हल कर दी है। एनसीईआरटी ने अपने सभी वेंडर्स को उत्तराखंड के बाजार में किताबें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इससे अन्य राज्यों में किताबें उपलब्ध करवा रहे वेंडर के लिए रास्ता खुल गया है।
विज्ञापन

अब किसी भी राज्य का एनसीईआरटी वेंडर प्रदेश में किताबों की आपूर्ति कर सकता है। इससे बाजार में किताबों की कमी जल्द दूर होने की उम्मीद है। एनसीईआरटी ने राज्य सरकार को इस आशय का पत्र भेजकर जानकारी दी है। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि बाजार भाव पर सभी किताबें जल्द उपलब्ध हो जाएंगी। डीबीटी से किताबों का पैसा छात्रों के खाते में भेजा जा चुका है। किताबें उपलब्ध होने पर छात्र-छात्राओं को दिक्कत नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed