फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज आठ प्रदेशों के उद्यमियों को सम्मानित करेंगे सीएम

आज आठ प्रदेशों के उद्यमियों को सम्मानित करेंगे सीएम

Wed, 04 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
आज आठ प्रदेशों के उद्यमियों को सम्मानित करेंगे सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ईईपीसी) इंडिया की ओर से बुधवार को नंदा की चौकी स्थित एक होटल में 48वें एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आठ प्रदेशों के उद्यमियों को सम्मानित करेंगे। पहली 20 कंपनियों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इन कंपनियों को 24 से 28 सितंबर को कोलंबिया मेले में हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा।

यह जानकारी ईईपीसी इंडिया के सहायक निदेशक जीपी मल्होत्रा ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि 48वें एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजन उत्तराखंड में औद्योगिक वातावरण में निर्यात संवर्द्धन की संभावनाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसमें देश के आठ राज्यों के करीब 100 चयनित प्रतिभागियों को निर्यात में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज आउटलुक इन उत्तराखंड का लोकार्पण भी करेंगे। इस मौके पर आशुतोष श्रीवास्तव, राकेश भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed