{"_id":"5b09cf114f1c1ba06e8b4c98","slug":"141527369489-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल विवि में प्रो. एचएस धामी का कार्यकाल बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल विवि में प्रो. एचएस धामी का कार्यकाल बढ़ा
Updated Sun, 27 May 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड अल्मोड़ा आवासीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचएस धामी का एचएनबी मेडिकल विवि का अतिरिक्त कार्यकाल छह माह तक बढ़ा दिया गया है। राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति डॉ. केके पाल ने इसका आदेश जारी कर दिया।
प्रो. एचएस धामी ने 24 नवंबर 2017 को आवासीय विवि के कुलपति के साथ ही एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल के छह माह पूरे हो गए। इस बीच राजभवन ने आदेश जारी कर प्रो. एचएस धामी का एचएनबी मेडिकल विवि के कार्यवाहक कुलपति का कार्यभार छह माह या नए कुलपति की नियुक्ति होने तक बढ़ा दिया है। साथ ही राजभवन का कहना है कि चूंकि नए कुलपति के चयन की प्रक्रिया गतिमान है और शासन से अभी तक कोई पैनल नहीं मिल पाया है, इसलिए 28 मई से लेकर आगामी आदेश तक प्रो. धामी आवासीय विवि के साथ ही मेडिकल विवि के कुलपति का कार्यकाल भी संभालेंगे।