{"_id":"5af0bcf64f1c1b60098b8c2e","slug":"141525726454-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में फिर शुरू हो पार्किंग निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में फिर शुरू हो पार्किंग निर्माण
Updated Tue, 08 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
मसूरी विधायक ने सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याएं बताईं। उन्होंने मालदेवता सेरकी से सिल्ला मोटर मार्ग एवं सहस्त्रधारा चामासारी मोटर मार्ग के पंचवर्षीय अनुरक्षण पूर्ण होने के बाद लोनिवि को हस्तांतरण करने, मसूरी के किंक्रेग में पार्किंग निर्माण को फिर से शुरू करने, सेलाकुई-डूंगा-मसूरी बाईपास का निर्माण तथा बार्लोगंज-चामासारी मोटर मार्ग को वन विभाग से स्वीकृति देने को लेकर वार्ता की।
विधायक गणेश जोशी ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी मालदेवता सेरकी से सिल्ला मोटर मार्ग एवं सहस्त्रधारा चामासारी मोटर मार्ग को लोनिवि को हस्तांतरित करना था। 16 किमी लंबी सड़क पिछले वर्ष 22 मई को निर्माण के पांच वर्ष पूरी कर चुकी है। वहीं, उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरखेत से सिल्ला तक स्थलीय निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा उन्होंने मसूरी के किंक्रेग में पार्किंग निर्माण का कार्य फिर से शुरू करने और बार्लोगंज-चामासारी मोटर मार्ग को वन विभाग से स्वीकृति प्रदान करने का मुख्य सचिव से अनुरोध किया। मुख्य सचिव ने विधायक को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई के अधिकारी भी मौजूद रहे।