{"_id":"5ab410774f1c1b00768b71f1","slug":"141521750135-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश पत्र न मिलने पर परिजनों ने काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश पत्र न मिलने पर परिजनों ने काटा बवाल
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दून विश्वविद्यालय के छात्र को प्रवेश पत्र न मिलने पर उसके परिजनों ने बृहस्पतिवार को कॉलेज में खूब हंगामा किया। हंगामे के बीच पहुंचे कुलपति ने छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने के निर्देश रजिस्ट्रार को दिए। इसके बाद मामला शांत हुआ।
दून विवि मेें इन दिनों सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। स्पेनिश संकाय के छठे सेमेस्टर के छात्र चिराग वत्स को प्रवेश पत्र न देने व परीक्षा में बैठने की अनुमित न मिलने पर परिजन बृहस्पतिवार को कॉलेज पहुंचे थे। परिजनों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि छात्र को परीक्षा न देने को लेकर एक दिन पहले जानकारी दी गई, जो गलत है। वहीं रजिस्ट्रार डॉ. एचसी पुरोहित का कहना था कि कॉलेज में मारपीट करने पर पिछले वर्ष सिंतबर में चिराग कोे सस्पेंड किया था। इसी के चलते ऑनलाइन प्रवेश पत्र नहीं आया। इसी कारण परीक्षा में बैठने की अनुमित नहीं मिली। बहरहाल मामला कुलपति सीएस नौटियाल के संज्ञान में आने के बाद छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति संबंधी निर्देश रजिस्ट्रार को दिए गए हैं।