{"_id":"5ab1705a4f1c1bb0758b67d6","slug":"141521578074-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीर की करिश्माई गेंदबाजी से जीता सोशल बलूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीर की करिश्माई गेंदबाजी से जीता सोशल बलूनी
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
समीर छमलवाण की करिश्माई गेंदबाजी की बदौलत सोशल बलूनी पैंथर्स (एसबीपी) ने एमपीएससी को 165 रनों से करारी शिकस्त देकर जूनियर क्रिकेट लीग में शानदार शुरुआत की। समीर ने सात रन देकर छह विकेट चटकाए। दूसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज ने नेशनल स्कूल ऑफ क्रिकेट (एनएससी) को दस विकेट से हराया।
मंगलवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में एसबीपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 219 रन बनाए। समीर ने 54 और आदित्य ने नाबाद 40 रन बनाए। एमपीएससी के नेमराज ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीएससी की पूरी टीम मात्र 54 रनों पर सिमट गई। अक्षित नेगी ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। समीर ने छह और आदित्य चक्रवर्ती ने दो विकेट चटकाए।
दूसरे मैच में एनएससी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 75 रनों पर ऑल आउट हो गई। प्रणय थापा ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। स्पोर्ट्स कॉलेज के आदित्य ने पांच और सुधांशु ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में स्पोर्ट्स कॉलेज ने छह ओवर में बिना कोई विकेट खोए जीत हासिल कर ली। अभिषेक ने नाबाद 52, राहुल ने 15 रन बनाए।