फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नर्सिंग व्यवसाय शुरू करने से पहले छात्रों ने ली प्रतिज्ञा

नर्सिंग व्यवसाय शुरू करने से पहले छात्रों ने ली प्रतिज्ञा

Sun, 18 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग व्यवसाय शुरू करने से पहले छात्रों ने ली प्रतिज्ञा
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

उत्तरांचल पीजी कॉलेज ऑफ बॉयो-मेडिकल सांइसेस एंड हॉस्पिटल में शनिवार को ‘प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नर्सिंग व्यवसाय को शुरू करने से पहले छात्र-छात्राओं को ‘प्रतिज्ञा’ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि एचएनबी गढ़वाल चिकित्सा विवि के कुलसचिव डॉ. आशुतोष सयाना रहे। उन्होंने कहा कि नर्सिंग एक आदर्श व्यवसाय है। छात्रों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। छात्रों को चाहिए कि वह इसे सेवा के रूप में अपनाएं। विशिष्ट अतिथि दून अस्पताल के नर्सिंग सुपरिटेंडेंट डॉ. देवकी क्षेत्री ने कहा कि नर्सिंग मानवता से जुड़ा हुआ व्यवसाय है। इससे पहले कुलसचिव, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, कॉलेज के प्रबंध निदेशक जीडीएस वार्ने, अध्यक्ष पुष्पा वार्ने ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रश्मि ढींगरा, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अर्चना मसीह, उप प्राचार्य शबाना आजमी, उप निदेशक डीके गुप्ता, प्रो. अकबर नवासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed