{"_id":"5a834cd34f1c1b92268ba0f7","slug":"141518554323-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में लगे हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में लगे हर-हर महादेव के जयकारे
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह बाबा के विशेष अभिषेक के साथ ही शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। ये सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इसके अलावा शिवालयों में भजन-कीर्तन और दूध के भंडारे भी आयोजित हुए।
गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर मंदिर में सोमवार रात 12 बजे से ही श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंच गए थे। इससे पहले मंदिर प्रबंधन की ओर से 500 लीटर दूध से भोले बाबा का विशेष अभिषेक किया गया। मंगलवार शाम को भोले बाबा का फलों से शृंगार किया गया। सोमवार रात 12 बजे गर्भगृह के कपाट खुलते ही शुरू हुआ जलाभिषेक का क्रम मंगलवार रात आठ बजे तक चलता रहा। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। मंदिर की ओर से सभी को दूध आदि प्रसाद वितरित किया गया। महंत किशन गिरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने के चलते मंदिर परिसर में ऊपर और नीचे दोनों ही ओर पंक्तियां बनाई गई थीं। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई गई थी। दिगंबर भरत गिरी ने बताया कि टपकेश्वर मंदिर का विशेष पौराणिक महत्व है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को आते हैं।
गढ़ी-डाकरा स्थित श्री नागेश्वर मंदिर में मंगलवार सुबह 4 बजे से विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। मंदिर की ओर से पंचामृत आदि से अभिषेक करने के बाद श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोले गए। मंदिर के महंत विश्वनाथ योगी ने बताया कि प्रसाद में केसर वाला दूध सभी श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। डाकरा स्थित नवग्रह शनि मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। यहां स्थापित शिवलिंग का दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक किया गया। डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि मंदिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालु पहुंचते रहे। पटेलनगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर में सुबह चार बजे से दोपहर तक सैकड़ों भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। भजन गायक तजेंद्र हरजाई, भूपेंद्र चड्ढा, प्रेम भाटिया, गोविंद मोहन, गोपी, हेमा आदि ने सोहणे लगदे ने नागा वाले हार भोलया, तेरा पल-पल बीता जाए आदि भजन गाए। मंदिर के पुजारी पंडित मगनानंद गोदियाल एवं बलराम जोशी ने शिव पूजन कर रुद्राभिषेक किया। सामूहिक अरदास के साथ ही आरती की गई। प्रेमनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने दीयों की रंगोली बनाई। इसके साथ ही शिवजी की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
भजनों पर झूमे श्रद्धालु : सहारनपुर चौक के समीप स्थित श्री पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर में महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। इस मौके पर सुबह दूध, दही, घी, शक्कर आदि से महादेव का अभिषेक किया गया। महिला भजन मंडली ने शिव की बारात चली गाजे-बाजे के साथ, बगड़ बम-बम-बम आदि भजन गाए। सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि फूल और पत्तियों से श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी का भव्य शृृंगार किया गया। इसके पश्चात सामूहिक आरती हुई।
रुद्राभिषेक कर की गई शिव स्तुति : विश्व जागृति मिशन की ओर से टर्नर रोड स्थित शिवालिक धाम आश्रम में रुद्राभिषेक कर शिव स्तुति की गई। महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर आचार्य कुलदीप पांडे ने कहा कि शिव कल्याणकारी हैं। शिव का जीवन हमें मोह-माया से विरक्त रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में प्रेम भाटिया, भूपेंद्र चड्ढा, अनिल बांगा, सुरेंद्र, मगन सिंह, अनुराधा, सुषमा आदि उपस्थित थे।
यहां लगे हैं मेले : महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में टपकेश्वर मंदिर परिसर में लगे मेले में घरेलू सामानों के साथ ही बच्चों के लिए झूले भी हैं। केदारपुरम स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में मेला मंगलवार से ही लग चुका है और भजन-कीर्तन भी हुए। हालांकि महाशिवरात्रि का व्रत बुधवार को रखा जाएगा। महावीर सेवा समिति की ओर से प्रेमनगर स्थित दशहरा ग्राउंड में मेले का आयोजन किया गया है।