{"_id":"5a7b63ca4f1c1bcb268b8b7c","slug":"141518035914-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया में रुड़की के संदीप ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया में रुड़की के संदीप ने जीता स्वर्ण
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
नई दिल्ली में चल रही खेलो इंडिया अंडर-17 प्रतियोगिता में रुड़की के संदीप पाल ने जिम्नास्टिक का स्वर्ण अपने नाम किया। वहीं, बॉक्सिंग में पवन कुमार और पंकज पांगती ने कांस्य जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जबकि, आज बॉक्सिंग में अनिल कुमार स्वर्ण के लिए रिंग में उतरेंगे।
बुधवार रात हुई जिम्नास्टिक स्पर्धा में सेंटर मारकस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रुड़की के 12वीं कक्षा के छात्र संदीप पाल ने देशभर के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक कब्जाया। कोच उपेंद्र चौहान और टीम मैनेजर रमेश बेहरा ने संदीप की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे राज्य में जिम्नास्टिक को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, बाक्सिंग के 70 किग्रा भारवर्ग में पवन कुमार और 66 किग्रा भारवर्ग में पंकज पांगती ने कांस्य पदक जीता।
--
पांच स्वर्ण के साथ 11वें स्थान पर उत्तराखंड
प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम पांच स्वर्ण समेत कुल दस पदक अपने नाम कर चुकी है। 31 दिसंबर को पहले दिन 1500 मीटर दौड़ में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के अनु कुमार ने स्वर्ण पदक जीता था। अनु ने 800 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण अपने नाम किया। वहीं, तीन हजार मीटर में सिद्धार्थ ने रजत, पांच हजार मीटर पैदल चाल में राजकीय इंटर कॉलेज बैरांगना, चमोली के परमजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में बीआरआर इंटर कॉलेज, आनंदखेड़ा के मुकेश कुमार ने रजत, तीन हजार मीटर में हाईस्कूल नैग्वाड़ी, चमोली की मानसी नेगी ने स्वर्ण पदक जीता। रेसलिंग के 54 किग्रा भारवर्ग में एमआईएसएस मिस्सरवाला, ऊधमसिंह नगर के 10वीं के छात्र सुमित कुमार ने कांस्य पदक जीता था।