{"_id":"596277da4f1c1b842e8b45d9","slug":"141499625434-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा हत्या में खनन माफियाओं पर संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारोगा हत्या में खनन माफियाओं पर संदेह
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की।
उत्तर प्रदेश के दरोगा हत्याकांड में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगेे हैं। संदेह की सुई उत्तराखंड के खनन माफियाओं पर घुम रही है। पुलिस जल्द इसका खुलासा कर सकती है।
30 जून की देर शाम बिजनौर के मंडावर थाने में तैनात एसआई शहजोर मलिक की उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह बालावाली चौकी जा रहे थे। बालावाली चौकी यूपी और उत्तराखंड के बॉर्डर पर पड़ती है। एसआई शहजोर मलिक की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। मौके पर से पुलिस को गडांसा और कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ था। बदमाश हत्या करने के बाद दरोगा की सर्विस रिवाल्वर अपने साथ ले गए थे। ऑन ड्यूटी दरोगा की हत्या के बाद यूपी पुलिस हत्यारोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। उत्तराखंड पुलिस भी यूपी पुलिस की मदद कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्या का संदेह उत्तराखंड के खनन माफियाओं पर है। हत्या में इस्तेमाल गडांसे की पुलिस की पड़ताल की तो पता चला कि ऐसे गडांसे लक्सर क्षेत्र में बनाए जाते हैं। इससे पुलिस का संदेह और पुख्ता हो रहा है।