{"_id":"595d188c4f1c1b33728b45c6","slug":"141499273356-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में अतिक्रमण पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में अतिक्रमण पर चली जेसीबी
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। स्थानीय प्रशासन की ओर से नगर के विभिन्न स्थानों पर दो दिन तक चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान में 21 वाहनों को सीज किया गया, जबकि एक दर्जन से अधिक स्थानों से अतिक्रमण को हटा दिया गया है।
बुधवार को स्थानीय पुलिस, परिवहन विभाग, पालिका व स्थानीय प्रशासन की ओर से नगर में संयुक्त रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से पार्क किए गए 21 वाहनों को सीज किया गया। जबकि बस अड्डा के पास अतिक्रमण पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त किया गया, इसके अलावा एजेंसी चौक, धारा रोड आदि मार्गों के फुटपाथ पर अतिक्रमण कर संचालित की जा रही दुकानों को भी हटा दिया गया है। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण स्थल से प्राप्त सामग्री को तहसील में जमा किया गया। दूसरी ओर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने इस कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त किया है। कहा कि वह भी नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने का पक्षधर हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से बगैर नोटिस जारी किए इस प्रकार की कार्रवाई की गई है। कुछ दुकानों को बेवजह हटवाया गया है। अभियान में एसडीएम केएस नेगी, डीएसपी धन सिंह तोमर, सहायक परिवहन अधिकारी द्वारिका प्रसाद व पालिका कर्मी मौजूद थे।