{"_id":"595288d24f1c1b46658b459a","slug":"141498581202-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के सीएम ने पत्नी संग किए बदरीविशाल के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के सीएम ने पत्नी संग किए बदरीविशाल के दर्शन
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदरीनाथ। हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को पत्नी प्रतिभा सिंह के साथ भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में वेदपाठ और विशेष पूजा में भी हिस्सा लिया। उनके साथ हिमाचल सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। वीरभद्र सिंह ने मंदिर समिति को एक क्विंटल चंदन की लकड़ी हिमाचल सरकार की ओर से उपलब्ध कराने की भी बात कही।
वीरभद्र सिंह मंगलवार सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। हेलीपैड पर तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ और थानाध्यक्ष दीपक रावत ने उनका स्वागत किया। यहां से वह कार से बदरीनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने वेद पाठ और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। मंदिर परिसर में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, पुरोहित राजेंद्र प्रसाद डिमरी और महेश डिमरी ने उनका स्वागत किया। मंदिर में आधा घंटा बिताने के बाद प्रसाद ग्रहणकर वह हेलीकॉप्टर से 12 बजकर 50 मिनट पर देहरादून के लिए रवाना हो गए। बदरीनाथ धाम के भ्रमण के दौरान उन्होंने हिमाचल सरकार की ओर से एक क्विंटल चंदन की लकड़ी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को भेंट करने की भी बात कही। इस दौरान बलदेव, लक्ष्मण नैनवाल, अरविंद शर्मा तथा राजेंद्र चौहान आदि भी मौजूद रहे।