{"_id":"5949531a4f1c1b7b198b4704","slug":"141497977626-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने पूछे सवाल, बच्चों ने बेबाकी से दिए जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने पूछे सवाल, बच्चों ने बेबाकी से दिए जवाब
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुमाड़ी (जखोली) पहुंचे डीएम मंगलवार को शिक्षक की भूमिका में नजर आए। बच्चों की मानसिक क्षमता जानने के लिए डीएम ने जहां सवालों की बौछार की वहीं बच्चों ने बेबाकी से जवाब दिए।
मंगलवार को डीएम प्राथमिक विद्यालय सुमाड़ी में ग्रीष्मकालीन शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान डीएम ने कहा कि जिले में एकल शिक्षक प्राथमिक विद्यालयों में उल्लास नाम से ग्रीष्मकालीन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। 20 से 28 जून तक आयोजित इस कैंप में कक्षा एक से पांचवीं के बच्चों को वर्णमाला से लेकर गणित, विज्ञान व अन्य जरूरी विषयों के बारे में पढ़ाया जाएगा। साथ ही पाठ्यक्रम से इतर अन्य गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों का बौद्धिक विकास बढ़ाया जाएगा। इस दौरान डीएम ने बच्चों को फल, सब्जियों के चित्र बनाकर उनके नाम पूछे। साथ ही गणित, विज्ञान, हिंदी, कंप्यूटर और अंग्रेजी से जुड़े बेसिक सवाल भी पूछे। वहीं छात्रों ने उनके जवाब बखूबी दिए। बच्चों के जवाब सुनकर डीएम ने खुशी भी जाहिर की। यहां डाइट के मेंटर द्वारा पावर प्वाइंट पर छोटी-छोटी फिल्मों और खेल विधियों के जरिए पढ़ाई कराई जा रही थी। इस पर डीएम ने कहा कि पेंटिंग को लेकर भी छात्र-छात्राओं को प्रेरित करें। शिविर में प्रतिदिन प्रात: 7.30 बजे से 10 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर का संचालन सुमाड़ी के अलावा प्राथमिक विद्यालय गडोरा, गंधारी, कलना, कालीमठ, सतेराखाल, कोटी और गढोला में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर ग्राम प्रधान गणेशी देवी, डायट के प्रवक्ता एनएस बिष्ट, विजय चमोला, प्रेरणा बडोनी, ममता बडोनी, सोनी देवी, पपीता देवी आदि थे।