{"_id":"5947fbe94f1c1b913a8b4725","slug":"141497889769-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लिए ऑनलाइन फार्म एक से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के लिए ऑनलाइन फार्म एक से
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी (ब्यूरो)। समाज कल्याण विभाग में विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था व किसान पेंशन पाने के लिए विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पेंशन आवेदक जिला प्रशासन की ओर से तैयार ‘सहयोग’ नामक वेबसाइट ऑनलाइन पर आवेदन कर सकता है।
डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से अब विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था एवं किसान पेंशन के आवेदन आनलाइन भरे जाएंगे। जिसके लिए जनपद स्तर पर ‘सहयोग’ नामक वेबसाइट तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाने से अब आवेदक को मोबाइल पर संदेश के जरिए जानकारी मिल जाएगी। पेंशन के लिए आवेदक को मैन्युअल फार्म भरना होगा। समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी प्राप्त फार्म को ऑन लाइन उपलब्ध कराएंगे। डीएम आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पेंशन फार्म ऑन लाइन किए जाने की प्रक्रिया को जिले में एक जुलाई से शुरू किया जाएगा।