{"_id":"5947f91e4f1c1b8c1a8b49bb","slug":"141497889054-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई की ओर लटकी बस, बाल-बाल बचे 18 तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई की ओर लटकी बस, बाल-बाल बचे 18 तीर्थयात्री
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ के दर्शनों को जा रही दिल्ली के तीर्थयात्रियों की बस हाईवे पर पिनौला के समीप एक अन्य वाहन को साइड देते हुए अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटक गई। गनीमत रही कि बस की गति धीमी थी जिससे बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए। हाईवे पर हुए इस हादसे के कारण यहां चार घंटे तक जाम लगा रहा। क्रेन और जेसीबी मदद से शाम सवा छह बजे बस को हाईवे पर निकाला गया और जाम खुल पाया।
सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे जोशीमठ से बदरीनाथ की ओर जा रही दिल्ली के तीर्थयात्रियों की बस पिनौला में विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटक गई। बस के दो टायर खाई में हवा में झूलने लगे। चालक ने किसी तरह तीर्थयात्रियों को बस से उतरा। यात्रियों के बाद चालक-परिचालक भी बस से उतर गए। बस से उतरते ही घबराए तीर्थयात्री बदरीनाथ की स्तुति करने लगे। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनेेें लग गईं। देर शाम छह बजे क्रेन और जेसीबी की मदद से बस को हाईवे पर लगाया गया। तब जाकर जाम खुला। प्रत्यक्षदर्शी दरवान सनवाल का कहना है कि जिस स्थान पर बस अनियंत्रित होकर अटकी, वहां हाईवे संकरा है। यहां खाई की ओर सुरक्षा के लिए स्टील गार्डर भी नहीं लगे हैं। गोविंदघाट के थानाध्यक्ष प्रदीप राठौर का कहना है कि बस को खाई से निकालने का कार्य जारी है। बारिश होने के कारण कार्य में बाधा हो रही है।
पिनौला में खतरनाक बना बदरीनाथ हाईवे
जोशीमठ (ब्यूरो)। बदरीनाथ हाईवे पर पिनौला में जहां बड़ा हादसा होने से टल गया, उसी जगह 14 जून को तीर्थयात्रियों की एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। इस दुर्घटना में तीन तीर्थयात्रियों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि चालक गंभीर घायल हो गया था। इस दुर्घटना के बाद भी बीआरओ की ओर से यहां पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। पिनौला में करीब तीन सौ मीटर हाईवे संकरा और तीखे मोड़ वाला है, जिससे यहां हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खाई की ओर न तो पैराफिट लगाए गए हैं और न ही स्टील गार्डर। इससे बड़े वाहनों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। दोनों ओर से भारी वाहनों के आने से यहां पर बार-बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। बीआरओ के कमांडर कर्नल आर सुब्रमण्यम का कहना है कि पिनौला में तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले डामरीकरण कार्य किया गया था। यहां पर भूस्खलन से हाईवे संकरा हो गया था। जल्द हाईवे सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।