{"_id":"6007293e8ebc3e33ad732280","slug":"14-people-sued-for-dowry-harassment-vikas-nagar-news-drn368245166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में पतियों समेत 14 लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में पतियों समेत 14 लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के तीन अलग-अलग मामलों में पीड़िताओं की तहरीर पर उनके पतियों समेत 14 लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने समेत दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। तीनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में पुलिस को दी गई तहरीर में आराधना पत्नी आशीष जैशुआ निवासी निकट भंडारी अस्पताल कैनाल रोड विकासनगर ने कहा कि कुछ समय पूर्व उसका विवाह बसारतपुर गोरखपुर निवासी आशीष जैशुआ पुत्र हेमंत जैशुआ के साथ हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले उस पर दहेज का दबाव बनाने लगे। दहेज न लाने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। महिला हेल्पलाइन में काउंसिलिंग के बाद भी उनके बीच सुलह नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके पति आशीष समेत उसकी सास एलीजाबेथ और ननद नर्मदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरे मामले में काउंसिलिंग के बाद भी नतीजा न निकलने पर पुलिस ने साबिया पत्नी उस्मान निवासी बुलाकीवाला थाना विकासनगर की तहरीर पर उसके पति उस्मान, जेठ अहमद, देवर फारुख, बिलाल, जेठानी साहिरा बानो, हिना पत्नी उस्मान सभी निवासी बुलाकीवाला, इरफान पुत्र नजीर निवासी खुशहालपुर, खातून पत्नी इकराम और रुबीना पुत्री इकराम दोनों निवासी नवाबगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तीसरे मामले में पुलिस ने रुचि भाटी निवासी पुल नंबर एक डॉक्टर गंज थाना विकासनगर की तहरीर पर उसके पति
भरत सिंह भाटी पुत्र नत्थू सिंह भाटी ग्राम तिलपता थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर यूपी और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।