{"_id":"5d72bf078ebc3e016d630040","slug":"14-encroachments-demolished-dehradun-news-drn318825426","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन फिर गरजी जेसीबी, 14 अतिक्रमण ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन फिर गरजी जेसीबी, 14 अतिक्रमण ढहाए
विज्ञापन
प्रेमनगर बाजार में जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाते टास्क फोर्स अभियान दल के सदस्य।
देहरादून। हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को भी प्रेमनगर में जेसीबी गरजी। अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स ने केहरी गांव और प्रेमनगर क्षेत्र में अभियान चलाकर 14 अतिक्रमण ध्वस्त किए। साथ ही 43 नए अतिक्रमण चिह्नित किए। इस दौरान दुकानदारों की टास्क फोर्स की टीम से नोकझोंक भी हुई। लेकिन अधिकारियों ने नक्शा दिखाकर और दोबारा नपाई कर चिह्नित अतिक्रमण ध्वस्त किया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
सुबह केहरी गांव में अभियान चलाया गया। जेसीबी ने अवैध रूप से बनी दुकानों को जैसे ही तोड़ना शुरू किया, व्यापारी टास्क फोर्स की टीम से उलझ गए। आरोप लगाया कि प्रशासन की कार्रवाई सही नहीं है। इस पर टीम में शामिल अधिकारियों ने दुकानदारों को नक्शा दिखाकर दोबारा नपाई कराई। उसके बाद अतिक्रमण मिलने पर ध्वस्त किया। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अधिकतर जगह प्रशासन की कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण ध्वस्त करना शुरू किया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों से मोहलत मांगी। इस पर उन्हें जल्द अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान 288 अतिक्रमण का रि-वेरीफिकेशन किया गया। मलबे को नगर निगम और लोनिवि के वाहनों से उठवाया गया। जबकि कई दुकानदारों ने अपना-अपन मलबा खुद उठवाया।
न्यू मिट्ठी बेहड़ी के लोगों ने लगाई डीएम से गुहार
देहरादून। भाजपा नेता तजेंद्र सिंह ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर जिलाधिकारी से न्यू मिट्ठी बेहड़ी के लोगों को राहत देने की मांग की। कहा कि पिछली बार भी अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान लोगों को परेशान हुई थी। ऐसे में वास्तविक अतिक्रमण ही तोड़ा जाए।