फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   14 days jail for accused of taking bribe

घूस लेने के आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में

Thu, 05 Mar 2020 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
14 days jail for accused of taking bribe
प्रतीकात्मक तस्वीर
देहरादून। घूस लेने के आरोपी राज्य कर अधिकारी के सहयोगी को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपी को विजिलेंस ने मंगलवार शाम को मेरठ से गिरफ्तार किया था। जबकि, अधिकारी को विजिलेंस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।
विज्ञापन

विजिलेंस ने एक सप्ताह पहले हरियाणा के एक कारोबारी की शिकायत पर विजिलेंस ने कार्रवाई की थी। इस दौरान राज्य कर अधिकारी अनिल कुमार को आशारोड़ी चेकपोस्ट से गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि अनिल कुमार भ्रष्टाचार के सारे मामलों में अपने एक सहयोगी अजय कुमार को भी साथ रखता था। ज्यादातर रिश्वत और अन्य काम अजय कुमार ही करता था। इसके बाद से विजिलेंस अजय कुमार की तलाश में जुट गई थी। एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने बताया कि अजय कुमार के मेरठ में होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद विजिलेंस की एक टीम को मेरठ भेजा गया, जिसने उसे मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को अजय कुमार को विजिलेंस स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया गया। यहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसके साथ में बुधवार को अनिल कुमार को भी कोर्ट में पेश किया गया था। हालांकि, वह न्यायिक हिरासत की अवधि में है, जिसे जारी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed