फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   14 crores to spend to secure the migrants trapped in lockdown.

प्रवासियों को सुरक्षित घरों तक पहुंचाने के लिए सरकार खर्च करने पड़े 14 करोड़

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
14 crores to spend to secure the migrants trapped in lockdown.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासियों को उत्तराखंड लाने और राज्य में फंसे प्रवासियों को दूसरे राज्यों में ले जाने के लिए सरकार, शासन को किराए के मद में 14 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े हैं। परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से सरकार से किराए के मद में 14 करोड़ की मांग की गई है। इस संबंध में परिवहन प्रबंधन की ओर से प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। हालांकि अभी तक किराए का भुगतान सरकार , शासन से प्रबंध निगम प्रबंधन को नहीं हो पाया है। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान फंसे प्रवासियों को देश के विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड लाने और फिर राज्य के विभिन्न जिलों में घरों तक पहुंचाने के लिए सरकार को 14 करोड़ किराए के मद में खर्च करने पड़े। सरकार, शासन के निर्देश पर परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से सैंकड़ों बसों को संचालित करने के साथ ही 30 हजार से अधिक प्रवासियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया या फिर उत्तराखंड में फंसे प्रवासियों को दूसरे राज्यों में ले जाया गया। परिवहन निगम सूत्रों की मानें तो अब इस संबंध में प्रबंधन ने 14 करोड़ के किराए के भुगतान के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इतना ही नहीं परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव में राज्य के पर्वतीय मार्गों पर बस संचालित करने की एवज में करोड़ रुपए और विभिन्न सरकारी योजनाओं का 4.25 करोड़ रुपए दिए जाने की भी मांग सरकार से की गई है। देखने वाली बात यह है कि सरकार ,शासन के स्तर पर किराए का भुगतान कब किया जाता है। दूसरी ओर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै और महामंत्री अशोक चौधरी ने सरकार से मांग की है कि परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से जो भी पबजट सरकार से मांगा गया है उसे तत्काल सरकार को जारी करना चाहिए, ताकि अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन का भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed