{"_id":"5cc75bb8bdec2207410e5959","slug":"131556569016-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरी संचालित वाहनों की नंबर प्लेटों के रंगों में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैटरी संचालित वाहनों की नंबर प्लेटों के रंगों में बदलाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
बैटरी से संचालित निजी और व्यावसायिक वाहनों की नंबर प्लेट अब बदले हुए रंग में नजर आएंगी। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बैटरी से संचालित वाहनों के नंबर प्लेटों के रंगों में बदलाव किया है।
मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बैटरी से संचालित व्यावसायिक वाहनों में अब हरे बैक ग्राउंउ के साथ पीले रंग से नंबर लिखना होगा। जबकि, निजी वाहनों में अब हरे बैकग्राउंड के साथ सफेद रंग से नंबर अंकित करना होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बैैटरी से संचालित निजी वाहनों के लिए सफेद बैकग्राउंड के साथ काले रंग से नंबर अंकित किया जाता था। जबकि, व्यावसायिक वाहनों के लिए पीले बैकगाउंड के साथ नंबर काले रंग में लिखा जाता था। एआरटीओ अरविंद पांडे ने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। अब बैटरी से संचालित वाहनों का पंजीकरण करते समय यह सुनिश्चित कराया जाएगा कि मंत्रालय ने जो गाइड लाइन जारी की है उसके ही मुताबिक अब नंबर प्लेटों का रंग होगा। ज्ञात हो कि परिवहन विभाग में वर्तमान में 2000 के करीब बैटरी से संचालित वाहन पंजीकृत हैं।