{"_id":"5c97e449bdec2214355665db","slug":"131553458249-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दिन कारखानों के श्रमिकों को मिलेगी सवेतन छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दिन कारखानों के श्रमिकों को मिलेगी सवेतन छुट्टी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन
मतदान के दिन प्रदेश के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने के रविवार को निर्देश जारी किए गए हैं। इस दिन प्रदेश के सभी औद्योगिक क्षेत्रों के कारखाने बंद रहेंगे। यहां कार्यरत श्रमिकों का मतदान के लिए सवेतन छुट्टी दी जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि 11 अप्रैल को मतदान के दिन जिन क्षेत्रों के बाजारों की उस दिन साप्ताहिक अवकाश नहीं है वहां भी अवकाश रहेगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों के अनुसार मतदान दिवस वास्तविक बंदी के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए अविरल चलने वाले कारखाने भी बंद रखे जाएंगे। ताकि, श्रमिकों और अन्य कर्मचारियों को मतदान करने का समुचित समय मिल सके।
विज्ञापन
एसी मोहन कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर ईवीएम कंट्रोल रूम बनाया जाना है। इसके लिए सीएससी राजकीय पॉलिटेक्निक पित्थूवाला के एचओडी अमितेश चंद मोहन को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन